आगामी त्योहारों की दृष्टिगत शांति समिति की बैठकें एवं मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता पर चर्चा-

आगामी त्योहारों की दृष्टिगत शांति समिति की बैठकें एवं मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता पर चर्चा

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से मनाने हेतु विभिन्न थानों में शांति समिति (पीस कमेटी) मीटिंगें आयोजित की गईं।

क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा अपने सर्किल में पड़ने वाले तीनों *(थाना थाना शक्तिनगर, थाना पिपरी,चौकी क्षेत्र रेणुकूट,थाना अनपरा)* पर मीटिंग आयोजित की गई-
उपस्थित: स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, विधि एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल, पटाखा दुकानदार आदि
विषय: शांति बनाए रखने के उपाय, मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता

*थाना पन्नूगंज*
जिला स्तर पर सराफा व्यापारी एवं पटाखे से जुड़े व्यक्तियों के साथ विशेष मीटिंग आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर द्वारा की गई।
विषय: पटाखा व्यापार की निगरानी, सुरक्षा, अनुमति एवं त्योहारों के दौरान नियमों का अनुपालन

बैठकों में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा और जानकारी दी गई:

त्योहारों की शांति और सुरक्षा: दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर शांति बनाए रखने, सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और अनियंत्रित गतिविधियों से बचने हेतु निर्देश साझा किए गए।

मिशन शक्ति कार्यक्रम: महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु हेल्पलाइन नंबर, अधिकार एवं रिपोर्टिंग प्रणाली की जानकारी दी गई।

साइबर जागरूकता माह: इंटरनेट, सोशल मीडिया और मोबाइल उपयोग से जुड़े खतरों, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय और साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930 आदि) की जानकारी साझा की गई।

व्यापार एवं पटाखा नियंत्रण: पटाखे बेचने वालों को सुरक्षा निर्देश, लाइसेंस नियम, समय-सीमा एवं सार्वजनिक सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।

*इन बैठकों का उद्देश्य नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय समूहों को सक्रिय रूप से सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग की दिशा में जोड़ना है ताकि आगामी त्योहार सभी के लिए सुचारू और सुरक्षित रूप से मनाए जा सकें।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]