सोनभद्र: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक, का इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक, का इलाज के दौरान मौत

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर शुक्रवार की रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक डाला बारी क्षेत्र से काम कर वापस घर जा रहा था उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया कर घायल हो गया जिसकी शनिवार की शाम जिला अस्पताल लोढ़ी में इलाज के दौरान मौत हो गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात (टेड़ीहवा) बेलहत्थी थाना हाथीनाला निवासी बाइक सवार युवक नंदलाल (35 ) जो थाना चोपन क्षेत्र के डाला बारी से काम करके वापस अपने घर थाना हाथीनाला क्षेत्र के गांव बेलहत्थी के टोला टेड़ीहवा जा रहा था उसी दौरान थाना चोपन क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित सोनभद्रा पेट्रोल पंप के पास वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया।
घटना के बाद पहुंचे लोगों ने तत्काल आनन- फानन में घायल युवक को नजदीकी डाला स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए सूचना पाकर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस के वाहन से चोपन अस्पताल भेजवाया दिया गया जहां चोपन अस्पताल के चिकित्सकों ने भी घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहा जिला अस्पताल में उपचार जारी था जिसके उपरांत शनिवार की शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई ।
इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे डाला चढ़ाई पर हाथीनाला की तरफ जा रहे मोटर साइकिल सवार बेलहत्थी निवासी नंदलाल डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया था, जिसकी शनिवार की शाम को इलाज के दौरान जिला अस्पताल लोढ़ी में मृत्यु हो गई.।
