जीएसटी 2.0 लेकर विधानसभा स्तरीय व्यापारियों के संघ हुआ सम्मेलन

जीएसटी 2.0 लेकर विधानसभा स्तरीय व्यापारियों के संघ हुआ सम्मेलन

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी/विकासखंड परिसर में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र प्रतिमा पर एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष एसटी/ एससी जीत सिंह खरवार जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने संयुक्तरूप से द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरानश्रवण सिंह गौड सहित अन्य नेताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा नीति आयोग द्वारा पूर्व में बनाई गई नीति के आधार पर भाजपा सरकार ने जीएसटी की विभिन्न श्रेणियों को लागू किया था लेकिन वर्षों बाद लोगो की समस्याओं को देखते हुए जीएसटी में भारी कटौती की पूर्व में लग रहे जीएसटी के दर 5,12,18 और 28 प्रतिशत के दर को घटाकर अब सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया जिसका सबसे अधिक लाभ मध्यम वर्गीय परिवार को होगा।साथ ही शोषित परिवार के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा जीएसटी नियमावली के तहत यदि कोई अधिक मूल्य लेता है तो उस पे बड़ी कार्यवाही होगी।कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल गौतम,ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, मान सिंह गौड,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,जिलापंचायत सदस्य सुषमा गौड़ बीडीओ राम विशाल चौरसिया, राजन चौधरी,मंडल अध्यक्ष दीपक शाह अमरनाथ जायसवाल
सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]