थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में थाना बक्सा में पंजीकृत पंजीकृत मु.अ.सं. 390/2025 धारा 131,352,351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सुनील कुमार पुत्र श्यामला, 2. श्यामलाल पुत्र रामदेव, 3. राजकुमार पुत्र बल्लू नि.गण लखौंवा थाना बक्शा, जौनपुर को ग्राम बसारतपुर से आज दिनांक 05.10.2025 को समय 19.30 बजे गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से धार्मिक प्रचार सम्बन्धी किताबे व पम्पलेट बरामद किया गया है। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम बसारतपुर थाना बक्शा, जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष
2. श्यामलाल पुत्र स्व. रामदेव निवासी ग्राम बसारतपुर थाना बक्शा, जौनपुर उम्र करीब 64 वर्ष
3. राजकुमार उर्फ प्रिन्स पुत्र बब्लू निवासी ग्राम कपूरपुर थाना बक्शा, जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1. मु.अ.सं. 390/2025 धारा 131,352,351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 ।
बरामदगी
1.अभियुक्त सुनील कुमार के कब्जे से एक धार्मिक पुस्तक व एक अदद लोहे का पंच
2.अभियुक्त श्यामलाल के कब्जे से एक धार्मिक पुस्तक व एक अदद लोहे का पंच।
3.अभियुक्त राजकुमार उर्फ प्रिन्स के कब्जे से धार्मिक पम्पलेट व अन्य प्रचार प्रसार प्रपत्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ.नि. श्री बृजेश कुमार मिश्रा थाना बक्शा, जौनपुर।
2. हे0का0 शिवप्रकाश यादव थाना बक्शा, जौनपुर।
3. हे0का0 सत्येन्द्र यादव थाना बक्शा, जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]