श्री शंकर नाट्य कला परिषद महुली की नई कमेटी गठित, दीपावली पर होगा रंगमंचीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

श्री शंकर नाट्य कला परिषद महुली की नई कमेटी गठित, दीपावली पर होगा रंगमंचीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुख्य संरक्षक संजीव जौहरी और अध्यक्ष अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में रंगमंच की नई टीम तैयार

उपेन्द्र कुमार तिवारी

महुली, सोनभद्र।
5 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को श्री शंकर नाट्य कला परिषद, महुली महुअरिया टोला के रंगमंच पर एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आयोजित होने वाले रंगमंच कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रखी गई थी। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कलाकार एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समिति की पुरानी कमेटी को सर्वसम्मति से भंग कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। नई कमेटी का गठन मुख्य संरक्षक श्री संजीव जौहरी के मार्गदर्शन और अध्यक्ष श्री अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में किया गया, ताकि दीपावली पर्व के अवसर पर रंगमंचीय कार्यक्रम को और भी सशक्त, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक रूप दिया जा सके।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है —
मुख्य संरक्षक: संजीव जौहरी
संरक्षक: शिवदास शर्मा, नथुन सिंह गोंड, राजदेव प्रसाद जायसवाल, रामकेश जायसवाल, बद्री प्रसाद जायसवाल, अन्नत सिंह गोंड, चंद्र प्रकाश प्रजापति, रामचंद्र सिंह गोंड, विनोद कुमार कन्नौजिया, विनोद कुमार जायसवाल, सुभाष प्रसाद जायसवाल, बद्रे आलम।
अध्यक्ष: अरविंद जायसवाल
उपाध्यक्ष: सेकरार अहमद
प्रबंधक: प्रदीप कुमार जायसवाल
कोषाध्यक्ष: भगवानदास कन्नौजिया
सचिव: दिलीप कुमार जायसवाल
कार्यकारिणी सदस्य: मनोज जायसवाल, नागेंद्र उर्फ लल्लू जायसवाल, सुरेंद्र भारती, रवि कुमार जायसवाल, रंजीत कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल, दीपक कुमार कन्नौजिया, जगरनाथ कन्नौजिया, गौरीशंकर मिश्र, जुगुल किशोर भारती।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दीपावली के शुभ अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगमंचीय नाटकों का भव्य मंचन किया जाएगा। इस वर्ष परिषद का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपरा को सशक्त बनाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देना है।
वहीं अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने बताया कि — “इस बार का रंगमंच कार्यक्रम और भी भव्य रूप में होगा। स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।”

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर दीपावली पर रंगमंच आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]