सोनभद्र:नौटोलिया में दो परिवारों पर कहर एक का बारिश से ढह गया घर तो दूसरे का गृहस्थी का सामान जलकर खाक
सोनभद्र:नौटोलिया में दो परिवारों पर कहर एक का बारिश से ढह गया घर तो दूसरे का गृहस्थी का सामान जलकर खाक

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)- कोटा गांव के नौटोलिया टोले में दो परिवारों पर कहर लगातार बारिश से ढह गया घर छीन गया एक परिवार का आशियाना तो वही टोले में ही रह रहे एक दूसरे परिवार के घर में आग लगने से गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया ।

शनिवार को मिली जानकारी मुताबिक लगातार बारिश होने के चलते नौटोलिया कोटा निवासी नंदू केवट पुत्र सुखई केवट का कच्चे के मकान का तीन कमरा शनिवार को भोर लगभग तीन बजे भरभरा कर गिर गलीमत रहा कि कोई जान माल का नुक़सान नहीं हुआ वहीं मुन्नी देवी ने बताया कि हम दो बेटी सुषमा कुमारी उम्र लगभग 14 वर्ष, सोनम कुमारी उम्र 9 वर्ष और बेटा अंश कुमार पति एव स्वजनों के साथ कच्चे मकान के दुसरे कमरे के ओसारा में सो रहे थे और लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चा घर का आधा हिस्सा खपरैल सहित गिर गया जिससे कुल तीन कमरा थी जिसके कारण बहुत नुक्सान हो गया घनी बारिश में हम लोगों के पास इस घर के अलावा दुसरा घर नहीं है घर में रखा हुआ सारा सामान घर दब गया है जिसको निकालने में बड़ी कठिनाई हो रही है जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी सूचना दी गई है।

वही उसी टोले के निवासी राजीव कुमार पुत्र कमला प्रसाद केवट अपने बच्चों व पत्नी अनारदेवी संग घर में मच्छर मारने हेतु मोटीन क्वायल जलाकर दशहरा मेला देखने चले गए थे जो किसी कारणवश चारपाई पर गिर गया और धिरे धिरे आग पकड़ लिया और चारपाई पर रखा हुआ गृहस्थी का सारा समान जल कर राख हो गया। जिसमें दो डबल बेड
का कंबल, घर के सभी लोगों का साड़ी कपड़ा रजाई गद्दा आदि एक कीपैड मोबाइल जल गया वहीं अनार देवा ने बताया कि जो साड़ी व कपड़े शरीर पर था और घर के बाहर रखा हुआ कपड़ा बचा हुआ है बाकी सब कपड़ा जल गया है इसके कारण हमें बहुत नुकसान हो गया है ।
इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी मिली है और नियमानुसार जो भी आर्थिक मदद हो सकता है वह करवाया जायेगा ।
