श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चार पहिया वाहन व सामान बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चार पहिया वाहन व सामान बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 02.10.2025 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 225/25 धारा 109(1)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशापुर जनपद जौनपुर बनाम 1.महेन्द्र मौर्या पुत्र स्व0 रामअवतार निवासी सोभीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर 2.चन्दन सेठ पुत्र घनश्याम सेठ निवासी बेलापार नौपेडवा थाना बक्सा जनपद जौनपुर 3.राज सोनी उर्फ रजत सोनी पुत्र राजकुमार सोनी निवासी खजरौली थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर 4.सूरज यादव उर्फ लल्लू पुत्र अशोक यादव निवासी उटरुखुर्द निवासी बक्सा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर 5.ऋषि साहू पुत्र स्व0 राजेश साहू निवासी ईशापुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 6. अभिमन्यु पुत्र स्व0 अशोक कुमार सेठ निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर 7. राजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर जौनपुर 8. जयप्रकाश सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भलुवाई थाना बदलापुर जौनपुर 9. भोलू पण्डित उर्फ आनन्द प्रकाश पुत्र मकरध्वज पाण्डेय निवासी ईशापुर थाना कोतवाली जौनपुर 10. सोनू सेठ पुत्र अज्ञात निवासी बदलापुर कस्बा (शिवाय ज्वेलर्स के मालिक) 11. आशीष यादव पुत्र अज्ञात निवासी खनिहा नौपेडवा थाना बक्शा जौनपुर 12. अमन उर्फ छर्रा पुत्र अनिल कुमार निवासी नेवादा थाना बक्शा जौनपुर 13. सौरभ हरिजन पुत्र अज्ञात (अमन के बुआ का लडका) के पंजीकृत किया गया था जिसमे 09 अभियुक्तगण वांछित थे, जिनकी सुरागरसी पतारसी की जा रही थी ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 04.10.2025 को व0उ0नि0 मंशा राम गुप्ता मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मैरादखान नयनसण्ड पुलिया से वांछित अभियुक्तगण 1. अभिमन्यु पुत्र स्व0 अशोक कुमार सेठ निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर 2. राजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर जौनपुर 3. जयप्रकाश सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भलुवाई थाना बदलापुर जौनपुर को हिरासत पुलिस मे लिया गया, अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के माल बरामद कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. अभिमन्यु पुत्र स्व0 अशोक कुमार सेठ निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर
2. राजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर जौनपुर
3. जयप्रकाश सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भलुवाई थाना बदलापुर जौनपुर
बरामदगी का विवरण–
1. एक चार पहिया वाहन (वैन्यू)
2. 21 ग्राम 280 मिली ग्राम सफेद धातु
3. 7 ग्राम 900 मिली ग्राम पीली धातु
4. 13 ग्राम 260 मिली ग्राम पीली धातु
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. व0उ0नि0 श्री मंशा राम गुप्ता थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 श्री रविप्रकाश (चौकी प्रभारी कस्बा गौरा) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 शशि कुमार गौतम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4. हे0का0 श्यामजी यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
5. का0 नागेन्द्र पासवान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
