राजस्थान में दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई

राजस्थान में दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इस फैसले का लाभ करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को होगा.
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य कर्मचारियों सहित प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है.
1 जुलाई 2025 से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता- सीएम
सीएम भजनलाल शर्मा ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी के बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2025 से 58 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा.
सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “सुशासन को समर्पित हमारी सरकार ने दीपावली से पूर्व राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में सातवें वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान की है. इसके परिणामस्वरूप अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा. इस निर्णय का लाभ लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के विजन के अनुरूप हमारी सरकार राज्य कर्मचारियों सहित प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है.”
