मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत मनचलों व शोहदों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार
मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत मनचलों व शोहदों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
दिनांक 01.10.2025 को एण्टी रोमियो टीम द्वारा कस्बा म्योरपुर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के पास चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक युवक द्वारा स्कूल के पास खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं, बच्चियों एवं युवतियों के प्रति अश्लील इशारे करने व अश्लील गाना गाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त के इस कृत्य से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी, जिसपर अभियुक्त के विरुद्ध थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 126/2025 धारा 296 BNS पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
________________________________________
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
अनिल कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बलियरी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष।
अन्य महत्वपूर्ण कार्यवाही:
थानाक्षेत्र में आयोजित रामलीला कार्यक्रम एवं दुर्गा पंडालों का भ्रमण करते समय हुल्लड़बाजी व अनुशासनहीनता कर रहे कुल 20 युवकों को सख्त हिदायत दी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः–
1- थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह थाना म्योरपुर,सोनभद्र।
3- हे0का0 प्रदीप राय थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
4- म0का0 अलोपरानी थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
5- का0 प्रेम प्रकाश थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
6- का0 रामजीत बिन्द थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
