थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 33000/-( तैतीस हजार ) रूपये उसके मूल खाते मे वापस कराया गया
थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 33000/-( तैतीस हजार ) रूपये उसके मूल खाते मे वापस कराया गया –

अवगत कराना है कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा आवेदक सुजीत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रेनूकूट पिपरी सोनभद्र से Whatsapp के जरिये APK File Download करा के बिना उसकी जानकारी के आवेदक के बैंक से जुड़े मोबाइल का कोड प्राप्त करके फोन पे यूपीआई आईडी प्राप्त कर आवेदक के खाते मे मौजूद 33000/- रु को किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर लिया। जिसके सम्बन्ध में आवेदक ने तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय ) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी की साइवर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई राशि को सम्बंधित खाते मे होल्ड कराया गया तथा ट्रान्जेक्शन के सम्बंध में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बंधित बैंक को पत्राचार कराया गया तथा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 33000/- को उसके मूल खाते मे वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना पिपरी की साइबर टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी सोनभद्र।
2- उ0नि0 दिलीप कुमार सिह थाना पिपरी सोनभद्र।
3- म0 आ0 अर्चना थाना पिपरी सोनभद्र।
