झिंगटखोली में युवक पेड़ से गिरकर घायल, शहद निकालने के लिए चढ़ा था, मधुमक्खियां के हमला करने पर बिगड़ा संतुलन।

झिंगटखोली में युवक पेड़ से गिरकर घायल, शहद निकालने के लिए चढ़ा था, मधुमक्खियां के हमला करने पर बिगड़ा संतुलन।

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र/चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत ( झिंगटखोली ) में शहद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े युवक गिरकर घायल हो गया!
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल बहादुर व पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय टिकन गोड़ निवासी कोटा झिंगट खोली बीती रात लगभग 8:30 बजे घर के ही पास नीम के पेड़ में दोनों भाई शहद तोड़ने गए थे। बड़ा भाई लाल बहादुर उम्र लगभग 40 वर्ष पेड़ पर चढ़ गया और शहद निकालने लगा तभी अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया जिससे पेड़ पर संतुलन बिगड़ गया और वहां से नीचे गिर पड़ा जिससे पीठ कमर एवं दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गया। पेड़ के नीचे खड़ा छोटा भाई पवन मधुमक्खियां के हमले से बचाकर घर लेकर भागा। व इलाज कराने गया। घायल युवक लाल बहादुर ने बताया स्वास्थ्य में काफी सुधार है पहले से बेहतर लग रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]