दयाराम यादव जी का खोया हुआ पर्स शीतला चौक पर टीएसआई श्री संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया वापस

दयाराम यादव जी का खोया हुआ पर्स शीतला चौक पर टीएसआई श्री संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया वापस

दिनांक 30.09.2025 को थाना क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत शीतला चौक पर श्री दयाराम यादव जी का पर्स गिर गया था, जिसमें कुछ नगद राशि के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एटीएम कार्ड मौजूद थे।
घटना की जानकारी मिलने पर शीतला चौराहे पर तैनात टीएसआई श्री संजय कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित कर्मचारियों ने तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित रखा। तत्पश्चात श्री दयाराम यादव जी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया और निर्धारित स्थान शीतला चौराहे पर बुलाकर उनका पर्स सकुशल सुपुर्द किया गया।

यह घटना आम नागरिकों के बीच पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास को और भी सुदृढ़ करती है। श्री संजय कुमार सिंह तथा संबंधित कर्मचारियों का यह कार्य सराहनीय एवं प्रेरणास्पद है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]