पावरग्रिड शक्तिनगर में स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन और कूड़ेदान का वितरण किया गया
पावरग्रिड शक्तिनगर में स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन और कूड़ेदान का वितरण किया गया

30 सितम्बर, शक्तिनगर (सोनभद्र), पावरग्रिड (भारत सरकार का उपक्रम) शक्तिनगर ट्रांसमिशन लाइन ऑफिस के द्वारा, स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत ज्वालामुखी मंदिर से पी डब्लू डी मोड तक एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमे नगर वासियों को स्वच्छता के बारे में बताया गया, साथ ही काशी विद्यापीठ, जीईसी, सीआईएसफ गेट, शिव मंदिर में कूड़ेदान और जूट बैग का वितरण किया गया। इस दौरान पावरग्रिड के वरिष्ठ प्रबंधक जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता महबूबअली, रविकांत, अशरफ, राहुल, अशोक, अमित और अन्य कर्मचारी इकराम, अशोक, सुशीला देवी इत्यादि उपस्थित रहें। स्वच्छोत्सव 2025 के अन्तर्गत 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
