“मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र की छात्राएं बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक थाना प्रभारी (थाना रामपुर बरकोनिया, थाना मांची व थाना रायपुर) नारी सशक्तिकरण की दिशा में जनपद पुलिस की ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक पहल
“मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र की छात्राएं बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक थाना प्रभारी (थाना रामपुर बरकोनिया, थाना मांची व थाना रायपुर) नारी सशक्तिकरण की दिशा में जनपद पुलिस की ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक पहल-

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल “मिशन शक्ति 5.0 – नारी सशक्तिकरण अभियान” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा बालिकाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को सशक्त करने हेतु एक अनूठी पहल की गई।
जनपद के अलग-अलग थानों में मेधावी छात्राओं को “एक दिन की प्रतीकात्मक थाना प्रभारी” नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने पुलिसिंग कार्यों की बारीकियों को समझा, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण से संबंधित निर्देश दिए।
यह पहल पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्रीय क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुई।
1. थाना रामपुर बरकोनिया – सरस्वती विश्वकर्मा
आदिवासी इण्टर कालेज सिलथम बाजार रामपुर बरकोनिया की कक्षा 11वीं की छात्रा सरस्वती विश्वकर्मा को एक दिन का प्रभारी बनाया गया। उन्होंने फरियादियों की सुनवाई की, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, और कार्यप्रणाली को समझा।
2. थाना मांची – कुमारी अंजनी
राजकीय बालिका हाईस्कूल सुअरसोत मांची, सोनभद्र की कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी अंजनी ने पुलिसिंग व्यवस्था को जाना, महिला सुरक्षा के मुद्दों पर संवाद किया और कागजी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
3. थाना रायपुर – अंजनी
किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज खलियारी रायपुर जनपद सोनभद्र की कक्षा 12वीं की छात्रा अंजनी ने महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता पर स्थानीय बच्चियों व नागरिकों को संबोधित किया, जनसुनवाई की और प्रशासनिक कार्यों की समझ प्राप्त की।
बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल-
इन आयोजनों ने यह सिद्ध किया कि बेटियाँ नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम हैं। यह कार्यक्रम उनके आत्मबल, निर्णय क्षमता, और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूती प्रदान करता है।
जनपद पुलिस का संदेश – “सशक्त नारी, सुरक्षित समाज”
