“मिशन शक्ति 5.0” के तहत सोनभद्र जनपद में छात्राएं बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस की सराहनीय पहल-

“मिशन शक्ति 5.0” के तहत सोनभद्र जनपद में छात्राएं बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस की सराहनीय पहल-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के विभिन्न थानों में छात्राओं को एक दिन का प्रतीकात्मक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अभिनव पहल के माध्यम से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। थानों में नियुक्त छात्राओं ने थाना परिसर का निरीक्षण किया, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल व CCTNS प्रणाली को देखा, फरियादियों की समस्याएं सुनीं और महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा व सामाजिक जिम्मेदारियों पर संदेश दिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक जागरूकता को सशक्त करना है, जिससे वे भविष्य में सशक्त नागरिक के रूप में समाज को दिशा दे सकें।

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संपन्न इस कार्यक्रम को जनपदवासियों, शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा सराहना प्राप्त हुई।*

*जनपद पुलिस का संदेश – “सशक्त नारी, सुरक्षित समाज”*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]