खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर… एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद बोले पीएम मोदी

भारत ने रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपनी झोली में डाल लिया. एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका था, जब भारत और पाकिस्‍तान की टीम फाइनल में टकराई. भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का जिक्र करते हुए एक बड़ा पोस्‍ट किया है.

ऑपरेशन सिंदूर. साथ ही इस जीत के साथ ही देश भर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने जश्‍न मनाया. वहीं कई राजनेताओं ने भी जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. परिणाम वही जीता भारत, हमारे क्रिकेटरों को बधाई.”

भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्‍स पर लिखा, “एक अद्भुत जीत. हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी. भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]