सोनभद्र:कोटा में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों और सपनों को साकार करने पर जोर दिया

सोनभद्र:कोटा में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों और सपनों को साकार करने पर जोर दियाटी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन दीपू विजय शर्मा ने किया, जबकि संचालन आतिश चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर श्री संजय कुमार अकेला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रवक्ताओं की कड़ी में श्री संजय कुमार अकेला और दीपू विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत के महान क्रांतिकारी और राष्ट्रीय पुत्र शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने बताया कि भारत भूमि शहीद भगत सिंह की मां की ऋणी है, जिन्होंने ऐसे वीर पुत्र को जन्म दिया जिसने भारत की आजादी में अमिट छाप छोड़ी।श्री अंकित राव ने भगत सिंह के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी सिर्फ उनका मकसद नहीं था। भगत सिंह का मानना था कि आजादी के बाद देश में व्याप्त कुरीतियों, पाखंड और उच्च-नीच के भेदभाव से भी मुक्ति पाना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो अंग्रेज चले जाएंगे लेकिन देश कुछ नेताओं की गुलामी में जीएगा।क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आतिश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह का आजाद भारत का सपना आज हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे सामाजिक और वैश्विक स्तर पर देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आएं।इस कार्यक्रम में अजीत कुमार, पारस कुमार, अजय कुमार, रितेश शर्मा, कुंदन शर्मा, शिव शर्मा, अमित राय, अमन कनौजिया, दिनेश गौड़, कामेश्वर प्रसाद प्रजापति, विश्वा शर्मा, रवि शर्मा, कन्हैया कनौजिया, प्रभाकर पनिका, आशीष साहनी, अशोक राव, रामु राव और राजन राव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]