मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो अभियुक्तों को थाना जुगैल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-

कार्यालय सोनभद्र

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो अभियुक्तों को थाना जुगैल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्येवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.2025 को थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति सजगता दर्शाते हुए जोरबा चौराहा पर कुछ युवक आने-जाने वाली बालिकाओं/महिलाओं को देखकर गलत इशारे, अश्लील गाने गाकर फब्तियां कसते हुए पाए गए, जिससे स्थानीय बालिकाएं असहज होकर वहां से हट रही थीं, एवं आमजन में असंतोष उत्पन्न हो रहा था। उक्त के संबंध में पुलिस टीम द्वारा मौके से दो युवक 01.राजनाथ पुत्र सहादेव, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम परसोई टोला कनुहार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, 02.रामकुमार पुत्र रामस्वरूप, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम परसोई टोला कनुहार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 104/2025, धारा 296 B.N.S. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त धारा 170, 126, 135 B.N.S.S. में चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 बृजराज यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र
2. का0 मुकेश कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र

यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सम्मान की दिशा में पुलिस की सजगता का परिचायक है। जनपद पुलिस महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अभद्रता, अशोभनीय व्यवहार या उत्पीड़न को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी एवं ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]