गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में रहस्यमय ड्रोन उड़ान भरते देखे गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल
गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में रहस्यमय ड्रोन

उड़ान भरते देखे गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर रात मझगांवा के पाजुपार, गोला के शिवपुर चौराहा, कुसमौल गांव और रामगढ़ताल थाना के चिलमापुर के साकेत नगर में ड्रोन देखे जाने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पाजुपार में रात करीब नौ बजे आसमान में एक ड्रोन मंडराता देख ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोग मकानों की छतों पर चढ़कर वीडियो बनाने लगे, जबकि कई लोग भयभीत होकर आपस में चर्चा करते रहे।
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर नागरिकों में चिंता है, लेकिन प्रशासनिक चुप्पी और ड्रोन उड़ान का स्पष्ट कारण न मिलना लोगों की बेचैनी बढ़ा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संदिग्ध गतिविधि की गंभीरता से जांच कर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं।
