एण्टी रोमियो टीम की सक्रियता से महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियाँ करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही-
कार्यालय सोनभद्र
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत एण्टी रोमियो टीम की सक्रियता से महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियाँ करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद सोनभद्र में सक्रिय रूप से कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षियों एवं एण्टी रोमियो टीमों को सक्रिय करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की अभद्रता के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 25.09.2025 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा तेलंग नहर पुल पर सार्वजनिक रूप से आने-जाने वाली महिलाओं एवं लड़कियों के प्रति अश्लील गाने गाने व फब्तियाँ कसने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-178/2025 अंतर्गत धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
महेश गुप्ता पुत्र रमाकान्त गुप्ता निवासी ग्राम तेलंग, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1.उप निरीक्षक शिवबदन यादव, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र ।
2.हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र ।
3.महिला कांस्टेबल कात्यानी सिंह, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र ।
