राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा सिल्वर जुबली समारोह में रेणुकूट,सोनभद्र की स्नेहा सिंह स्टेट चैंपियन ऑफ यंग कम्युनिटी चेंज अवॉर्ड से हुई सम्मानित

राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा सिल्वर जुबली समारोह में रेणुकूट,सोनभद्र की स्नेहा सिंह स्टेट चैंपियन ऑफ यंग कम्युनिटी चेंज अवॉर्ड से हुई सम्मानित

उपेन्द्र कुमार तिवारी

सोनभद्र राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा जिले की बेटी सुश्री स्नेहा सिंह को प्रगति मैदान भारत मंडपम न्यू दिल्ली में स्टेट चैंपियन ऑफ यंग कम्युनिटी चेंज अवार्ड एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। जिसमें इन्हें ₹10000 की नगद धनराशि भी प्राप्त हुआ यह सम्मान उन्हें २१ से २४ सितंबर २०२५ के बीच प्रदान किया गया।

इस समारोह में देश-विदेश से लगभग 1300 समाजसेवी को सम्मानित किया गया।
स्नेहा सिंह का परिचय
स्नेहा सिंह, रेणुकूट हिंडाल्को स्मेल्टर प्लांट (पॉटरूम लाइन-11) के डिप्टी मैनेजर अरुण कुमार सिंह की पुत्री हैं। वर्तमान में वह डीएवी पब्लिक स्कूल, ओबरा में खेल प्रशिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और सोनभद्र की जिला संगठन आयुक्त गाइड भी हैं। उन्होंने स्काउट-गाइड क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह नियमित रक्तदाता, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो स्वर्ण पदक विजेता, तथा राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी भी हैं।सम्मान प्राप्त करने पर स्नेहा सिंह ने कहा—
भारत के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि एक दूसरे के मदद करके ही हम अपने देश को आगे बढ़ा सकते हैं और देश में बदलाव ला सकते हैं जरूरी है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए चाहे वह किसी भी तरीके से हो मैं अवार्ड प्राप्त करके अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं और अपने जनपद और प्रदेश की बेटियों से यही चाहूंगी कि वह भी मेहनत करें और अपना लक्ष्य बनाएं निश्चित सफलता मिलेगी और मैं निफा स्टेट प्रेसिडेंट दिलीप कुमार दुबे सर का विशेष रूप से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया मुझे मोटिवेट किया।भारत मंडपम के मुख्य

अतिथि शिव खेड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी, इंडो रशियन कल्चरल सोसायटी के प्रेसिडेंट मंगलम दुबे तथा करनाल जिला में गोल्डन मोमेंट्स में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण अध्यक्ष विधानसभा हरियाणा प्रदेश तथा राष्ट्रीय चेयरमैन प्रीतपाल पन्नू तथा जापान तथा मोरिशस और इंग्लैंड से आए अतिथियों द्वारा पूरे देश के समाजसेवियों के साथ

जनपद की स्नेहा सिंह को समाज सेवा तथा रक्तदान सेवा के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड द्वारा यंग कम्युनिटी स्टेट चैंपियनशिप चेंज अवार्ड स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन निफा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे रेणुकूट ने किया तथा उतर प्रदेश के डेलिगेशन का नेतृत्व आलोक अग्रवाल और राजीव गोयल ने कियस ।इस दौरान निफा जिलाध्यक्ष अमित चौबे ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए फाउंडर चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, स्टेट प्रेसिडेंट दिलीप कुमार दुबे और पूरे निफा परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है डी ए वी स्कूल की प्रधानाचार्या प्रतिभा जौहरी जी और समस्त विद्यालय परिवार एवं भारत स्काउट गाइड संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिले के सभी लोगों ने स्नेहा सिंह व उनके परिवार को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]