मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जन-जागरूकता की कार्यवाही की गयी
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जन-जागरूकता की कार्यवाही की गयी।

जनपद सोनभद्र के सभी वार्डों व ग्राम पंचायतों में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय महिला समूहों, विद्यालयों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहभागिता रही तथा महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112,181,102,108, 1090,1076, 1098 व साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारें में साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

*नवरात्रि के दृष्टिगत विशेष महिला पुलिस तैनाती:-*
जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों व सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती सुनिश्चित की गई।
*महिला चौपालों का आयोजन:-*
पूजा पंडालों व रामलीला स्थलों पर महिला चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं में आ रही समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया एवं उपस्थित महिलाओं से आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीकरण कर योजनाओं से जोड़ा गया।
*एंटी रोमियो स्क्वायड की सघन चेकिंग:-*
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वायड ने सक्रिय अभियान चलाया।
शोहदों के विरुद्ध मौके पर सख्त कार्रवाई की गई।
तैनात पुलिसकर्मियों को मर्यादित व्यवहार हेतु काउंसलिंग भी दी गई।
*फुट पेट्रोलिंग एवं पीआरवी की तैनाती:-*
महिला आवागमन वाले संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की गई। पीआरवी वाहनों की भी सतत गश्त जारी रही।
*मिशन शक्ति केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम:-*
नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर विभिन्न वर्गों की महिलाओं को आमंत्रित कर
केंद्र की सेवाओं,उद्देश्य एवं सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
*वाहनों पर नियम उल्लंघन पर कार्रवाई:-*
काली फिल्म, हूटर, बत्ती, जातिसूचक शब्द, अवैध नम्बर प्लेट लगे चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। प्रथम बार हिदायत दी गई तथा फोटो प्रमाण एकत्र किए गए। पुनः उल्लंघन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
*रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में जागरूकता अभियान-*
जनपदीय महिला पुलिसकर्मीयों द्वारा रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेषकर महिला यात्रियों को मिशन शक्ति संबंधी फोल्डर व पैम्पलेट्स वितरित किए गए।
*सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी पर कार्रवाई:-*
सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध मौके पर ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।
