आगामी त्यौहार शारदीय नौरात्रि/दुर्गापूजा व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में शान्ति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपदीय पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया
दिनांक 20.09.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार शारदीय नौरात्रि/दुर्गापूजा व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में शान्ति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपदीय पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

आज दिनांक 20.09.2025 को जनपद सिद्धार्थनगर में स्थित कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में डॉ0 राजा गणपति आर. जिलाधिकारी व डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार शारदीय नौरात्रि/दुर्गापूजा व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जनपदीय पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया

मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति/सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों । मीटिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
