पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मंडीदीप भोपाल से किया सकुशल बरामद
पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मंडीदीप भोपाल से किया सकुशल बरामद

अनूपपुर।
थाना भालूमाड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को मंडीदीप (भोपाल) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया है।
जानकारी के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम मनटोलिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौकी फुनगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों और साईबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस टीम ने बालिका का पता लगाते हुए उसे मंडीदीप से सुरक्षित बरामद किया। इसके बाद बालिका को परिजनों को सौंप दिया गया।
बालिका की तलाश में थाना प्रभारी संजय खलको के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी, सउनि कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, आरक्षक वीरपाल सिंह, साईबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की अहम भूमिका रही।
