सोनभद्र शक्तिनगर थाना परिसर में आने वाले दुर्गा पूजा, दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई|

सोनभद्र शक्तिनगर थाना परिसर में आने वाले दुर्गा पूजा, दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई|

स्थानीय संवाददाता शक्तिनगर

बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने कहा की त्यौहार आपसी प्रेम भाईचारे का सन्देश देता है सभी को एक साथ मिलजुलकर मनाए जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे उन्होंने दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों को निर्देशित किया की पूजा पंडाल के पास आग बुझाने के उपकरण के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था हेतु आपात स्थिति से निपटने के लिए लोगों को प्रेरित करें| यदि कहीं से कोई अफवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें जिससे समय रहते ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटा जा सके उन्होंने कहाकि पुलिस आप के साथ हर जगह मौजूद मिलेगी| थानाध्यक्ष रामदरस राम ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहाकि असामिजिक तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है फिर भी कोई ऐसी हरकत करते पाया जाएगा तो उसके साथ पुलिस कड़ाई से पेश आएगी| इस मौके पर थाने के सभी उपनिरीक्षक, पुलिस स्टाप के साथ साथ ग्राम प्रधान खड़िया विजय गुप्ता, हीरालाल, पूर्व प्रधान रविंद्र यादव, मुकेश सिंह, सुहैल खान पूर्व प्रधान नंदलाल अशोक अग्रहरि रवि राय राम उग्र गुप्ता खुशहाल जी भोला सिंह राजेश बसंत लाल अयोध्या गुप्ता रंजीत कुशवाहा राकेश जयसवाल सहित भारी सख्या में गणमान्य नागरिक और पूजा कमेटी के लोग मौजूद रहे|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]