इस दिन रिलीज होगा पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘OG’ का ट्रेलर, निर्माताओं ने की घोषणा

पवरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘They Call Him OG’ एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म अपने प्रमोशनल कंटेंट से फैंस को लगातार उत्साहित कर रही है। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर पवन कल्याण की इस फिल्म के थिएटर ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।जानिए कब होगा फिल्म ‘OG’ का ट्रेलर रिलीज…

कब होगा ‘They Call Him OG’ का ट्रेलर रिलीज
पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ का ट्रेलर 21 सितंबर को सुबह 10:08 बजे रिलीज होगा। डायरेक्टर सुजीत ने पवन कल्याण का शानदार पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। संभावना है कि उसी दिन प्री-रिलीज इवेंट भी हो सकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]