सड़क दुर्घटना व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान आवश्यक

सड़क दुर्घटना व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान आवश्यक

संवाददाता कुश राशर्मा

थाना शक्तिनगर क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में बारिश के कारण अनियंत्रित होकर बाइक ट्रेलर में जा घुसी। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है । घटना होने के तुरंत बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एनटीपीसी संजीवनी हॉस्पिटल शक्तिनगर में भर्ती करवाया गया जिसका इलाज जारी है। मृतक का नाम धीरज पुत्र स्व० भगवानदास और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम अम्बर पुत्र कमल प्रसाद गुप्ता बताया गया है।
सूत्रों के अनुसार, सड़क के पटरियों पर लगातार भारी वाहन खड़े रहने के कारण ऐसे हादसे आम हो रहे हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
इसलिए पुनः निवेदन है कि सड़क के पटरी पर वाहनों के खड़े होने पर कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएँ रोकी जा सकें और मासूमों की जान सुरक्षित रह सके।
सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाकर दुर्घटना मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]