करवा चौथ का व्रत कब है? जानिए व्रत की सही तिथि और पूजा का समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस माह में भगवान विष्णु, माँ लक्ष्मी और माँ तुलसी की पूजा का विधान है। इस माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
सुहागिन महिलाएँ इस पर्व का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं। यह व्रत जल से पारण करके किया जाता है और करवा माता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है और रिश्ता मज़बूत होता है। तो आइए इस लेख में जानते हैं करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
करवा चौथ 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि – 9 अक्टूबर, रात्रि 10:54 बजे
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त – 10 अक्टूबर, शाम 7:38 बजे
इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक है।
चंद्रोदय शाम 7:42 बजे होगा।
