कलेक्टर ने की सीएम डैसबोर्ड की विभागवार समीक्षा विभागीय अधिकारी सीएम डैसबोर्ड के सभी पैरामीटरो मे लाए प्रगतिः-चन्द्र शेखर शुक्ला

कलेक्टर ने की सीएम डैसबोर्ड की विभागवार समीक्षा
विभागीय अधिकारी सीएम डैसबोर्ड के सभी पैरामीटरो मे लाए प्रगतिः-चन्द्र शेखर शुक्ला

सिंगरौली 11 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा सीएम डैसबोर्ड की समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि विभागीय अधिकारी अपने विभागो से संबंधित सीएम डैसबोर्ड चिन्हित परौमीटरो में तीन दिवस में प्रगति लाना सुनिश्चित करे।कलेक्टर ने सभी विभागों को तीन दिवस के अंदर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिन विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग कमजोर है, उन्हें विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी विभागों को निरंतर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माईकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]