लोक अदालत में एम0बी0 एक्ट के अंतर्गत किए गये लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया गया

दिनांकः 11.09.2025
यातायात जनपद जौनपुर।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्ण कालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र दिनांकः13.08.2025 के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद में दिनांकः-13.09.2025 को आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। एम0बी0एक्ट के अंतर्गत किए गये लगभग-2,05,358 /- ई-चालान, मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 कोर्ट जौनपुर में लंबित है। लोक अदालत में एम0बी0 एक्ट के अंतर्गत किए गये लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
अतः उक्त के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में आयोजित दिनांकः13.09.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत जनपद के सभी पी0आर0बी0 डायल 112 व यातायात की तरफ से लाउड हेलर से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसमें जन सामान्य से अपील की जा रही है कि जिन लोगों का एम0बी0 एक्ट के अंतर्गत ऑनलाइन चालान पूर्व से लंबित चल रहा है, वे दिनांकः13.09.2025 को माननीय न्यायालय जौनपुर में आयोजित होने वाली लोक अदालत में पहूँचकर अपने प्रकरण को सुगमता पूर्वक निस्तारण करायें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]