खड़िया पंचायत भवन में शॉर्ट सर्किट से आग लाखों का सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर राख

खड़िया पंचायत भवन में शॉर्ट सर्किट से आग लाखों का सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर राख

शक्तिनगर, सोनभद्र ।खड़िया ग्राम पंचायत भवन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दोपहर के समय हुई इस घटना में पंचायत भवन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।आग में कुर्सियां, इनवर्टर, वॉल फैन, बैटरी, कंप्यूटर मॉनिटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत कई इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।

क्षतिग्रस्त सामान की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता उर्फ लालबाबू गुप्ता, पंचायत सहायक निखिल गुप्ता, जगदेव पटेल और ग्रामीणों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]