गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? राहगीरों पर सड़क बना खतरा
शक्ति नगर सोनभद्र ( उत्तर प्रदेश)
सड़क निर्माण हेतु

संवाददाता कुश राज वर्मा
हमारे क्षेत्र कोटा से खड़िया मोड़ तक रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं और पानी भर जाने के कारण वाहन एवं पैदल यात्रियों के लिए चलना अत्यंत कठिन हो गया है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह से अनुपयोगी हो जाती है। जिससे प्रतिदिन बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे स्कूल जाते बच्चे, ड्यूटी जाने वाले मजदूर राहगीर को बहुत परेशानी हो रही है। तमाम प्रकार की बिमारियों का शिकार हो रहे हैं।
यह सड़क मुख्य मार्ग है, जिससे हमारे क्षेत्र के लोग दिन प्रतिदिन आवागमन करते हैं। परंतु वर्तमान में सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है तथा सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन से मेरा विनम्र निवेदन है कि इस सड़क का अविलम्ब निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और दुर्घटना की संभावना भी समाप्त हो सकें।
