जनपद पंचायत बैढ़न के सभागार में सीआरपीओ का एक बगिया मां के अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण

जनपद पंचायत बैढ़न के सभागार में सीआरपीओ का एक बगिया मां के अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण

सिंगरौली 9 सितम्बर 2025/ स्व सहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवाचारों के माध्यम से महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेश में “एक बगिया मां के नाम“ परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं की निजी भूमि पर फलोद्यान की बगिया लगाई जाएगी। फलोद्यान की बगिया लगाने को लेकर समूह की महिलाओं ने विशेष उत्साह का दिखाया है। परियोजना के अंतर्गत सरकार हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्ढे खोदने के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए कटीले तार की फेंसिंग और सिंचाई के लिए 50 हजार लीटर का जल कुंड बनाने के लिए राशि प्रदान कर रही है। योजनान्तर्गत फलदार पौधे लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है।
इसी क्रम में आज जनपद पंचायत बैढ़न के सभागार में सीआरपीओ का एक बगिया मां के नाम विषय पर प्रशिक्षण सीईओ जनपद पंचायत बैढ़न के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र से आए डॉक्टर जय सिंह अन्य विषय विशेषज्ञो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पौधों की वैरायटी पौधों के बीच की दूरी इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा पौधो का किस प्रकार रखरखाव करना है क्या सावधानिया बरतनी है के संबंध में सीपीआरो को प्रशिक्षित किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]