पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, अनपरा पुलिस के प्रयास से पीड़िता को वापस मिला ₹ 14,154 /

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, अनपरा पुलिस के प्रयास से पीड़िता को वापस मिला ₹ 14,154 /

जनपद सोनभद्र में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में गठित साइबर सेल थाना अनपरा की टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। दिनांक 07.09.2025 को थाना अनपरा निवासी विकास कुमार दूबे पुत्र श्री शैलेन्द्र कुमार दूबे निवासी कहुवानाला औडी मोड थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, के साथ हुए साइबर फ्रॉड में ठगे गए ₹14,154/- की धनराशि को पुलिस टीम द्वारा बैंकिंग व तकनीकी माध्यमों से रिफंड कराकर आवेदिक को वापस दिलाया गया। आवेदक विकास कुमार दूबे ने अपना धन पुनः प्राप्त होने पर अनपरा थाना की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम का विवरण:-
1- प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2- हेड कॉन्स्टेबल आनंद मोहन बिंद थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3- महिला हेड कॉन्स्टेबल निधि थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]