थाना शाहगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता के नाम दर्ज 01 अदद बजाज थ्रिव्हिलर (आटो) (अनुमानित कीमत 1,45000/ रु0) की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध 14(1) की कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी घोरावल सोनभद्र श्री राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 57/2025 धारा- 3(1) गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्ता आशा देवी पत्नी सियाशंकर निवासी राजपुर रोड कस्बा शाहगंज जनपद सोनभद्र द्वारा अवैध धन से अर्जित एक अदद बजाज थ्रिव्हिलर (आटो) (अनुमानित कीमत 1,45000/ रु0) को श्रीमान् जिलाधिकारी जनपद सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के अनुपालन मे उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत नियमानुसार आज दिनांक 06.09.2025 को कुर्क किया गया ।