थाना जफऱाबाद पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 बैट्री, 01 इनवर्टर व टीवी सेट के विक्रय से प्राप्त 2200 रुपया नकद

थाना जफऱाबाद पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 बैट्री, 01 इनवर्टर व टीवी सेट के विक्रय से प्राप्त 2200 रुपया नकद-

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
1. दिनांक 22.08.2025 को राजेश सिह पुत्र अम्बिका सिह निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद जौनपुर द्वारा प्राथमिक पाठशाला शिवपुर मे लगे टीवी सेट को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र मु0अ0स0-203/25 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया।
2. दिनांक 01.09.25 को अकेश कुमार सरोज पुत्र राजकुमार सरोज निवासी लहंगपुर थाना जलालापुर जौनपुर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम वशीरपुर मे लगे इनवर्टर, बैट्री को अज्ञात चोरो के द्वारा चुरा लेने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर मु0अ0स0-211/25 धारा 331(4)/305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 03.09.25 को जरिये मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति, जो प्राथमिक पाठशाला शिवपुर व आगनबाड़ी केन्द्र ग्राम वशीरपुर मे चोरी किये थे, वह पुनः होमगार्ड तिराहा से आगे चोरी करने के फिराक मे जा रहे है। सूचना पर उ0नि0 राधेश्याम सिह मय फोर्स द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी करते हुए अभियुक्तों 1.साबिर पुत्र हामीद, 2. दिलसाद पुत्र वकील को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्तों से पूछताछ पर बताया गया कि प्राथमिक पाठशाला शिवपुर मे चोरी हुए टीवी सेट को अभियुक्तों द्वारा ही चोरी किया गया था, टीवी सेट को कबाड़ में बेचकर अपना खर्च चला रहे है। बेचने से प्राप्त 2200 रूपये शेष बचे हुए है तथा आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम वशीरपुर मे लगे इनवर्टर, बैट्री को भी अभियुक्तों के द्वारा चुराया गया था। जिसे बेचने के फिराक मे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. साबिर पुत्र हामीद निवासी ककोर गहना सहजावतपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2. दिलसाद पुत्र वकील निवासी ककोर गहना सहजावतपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-203/25 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना जाफराबाद जौनपुर।
2. मु0अ0स0-211/25 धारा 331(4)/305ए/317(2) बीएनएस थाना जाफराबाद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक बैट्री, एक इनवर्टर व टीवी सेट को बेचने से प्राप्त 2200 रुपया नकद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष रमेश कुमार थाना जफऱाबाद जौनपुर
2. उ0नि0 राधेश्य़ाम सिह थाना जफराबाद जौनपुर
3. हे0का0 तेजबहादुर सिह (क्राइम टीम) थाना जफराबाद जौनपुर
4. हे0का0 विक्रम सिह रघुवंशी (क्राइम टीम) थाना जफराबाद जौनपुर
5. हे0क0 जितेन्द्र सिंह यादव (क्राइम टीम) थाना जफराबाद जौनपुर
6. हे0का0 रामअवतार सिंह थाना जफराबाद जौनपुर
7. का0 रितेश पाण्डेय़ थाना जफराबाद जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]