थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बडी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 25000/- रुपये के इनामिया एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बडी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 25000/- रुपये के इनामिया एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद

दिनांक 29.08.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-897/2025 धारा 65(2) बीएनएस, 5M/6 पॉक्सों व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त अनुप पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी ग्राम कुसी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त दिनांक 03.09.2025 को समय करीब 01.50 बजे थाना क्षेत्रान्तर्गत मारकुण्डी इकोप्वाइंट के पास मौजूद है। स्थानीय पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त ने अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त को, घटनास्थल से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अनूप पटेल पुत्र रमेश पटेल उपरोक्त को ईलाज हेतु सीएससी रॉबर्ट्सगंज लाया गया, जहाँ वह ईलाजरत है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभियुक्त पर 25000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
अनुप पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी ग्राम कुसी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. अपराध निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. चौकी प्रभारी संजय सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
4. उ0नि0 विनोद यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
5. उ0नि0 आशुतोष राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
6. उ0नि0 आशुतोष सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
7. उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]