मेरी मां को गालियां दी गईं, छठी मईयां से मांगे मांफी’:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस-आरजेडी के मंच से दी गई कथित भद्दी बयानबाजी पर कड़ा बयान दिया है, उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि ये गालियां मेरी मां को नहीं दी गई हैं, ये केवल मेरी मां का अपमान नही हैं बल्कि देश की हर मां-बहन का अपमान है।
राजपरिवारों में जन्मे ये ‘युवराज’ एक गरीब मां की तपस्या और उसके बेटे के दर्द को नहीं समझ सकते हैं।’
‘वे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। वे सोचते हैं कि देश और बिहार की सत्ता उनके परिवार की विरासत है। उन्हें लगता है कि उन्हें केवल कुर्सी मिलनी चाहिए। लेकिन आप देश की जनता ने एक गरीब मां के मेहनती बेटे को आशीर्वाद दिया और उसे प्रधान सेवक बनाया।’
‘वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं…उन्होंने मुझे जो गालियां दीं, उनकी सूची बहुत लंबी है, उन्होंने कहा कि ‘बिहार में माई के स्थान देवता-पित्तर से भी ऊपर होला।’ आपको बता दें कि बिहार के दरभंगा में बीते दिनों कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को गालियां दी गईं थीं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए सजे मंच से पीएम मोदी का अपमान हुआ था।
