अभिनंदन एवं सम्मान समारोह संपन्न,

अभिनंदन एवं सम्मान समारोह संपन्न, दिनांक 01.09.2025,बीना क्षेत्रबीना क्षेत्र में आज अभिनंदन समारोह का आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में किया गया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री एम. के. पांडेय की अध्यक्षता में तथा प्रभारी स्टाफ अधिकारी (मा. स.) श्री देवेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों — श्री प्रेम कुमार सिंह (फोरमैन, AUX) एवं श्री हीरा दास (सी.एच.पी. ऑपरेटर) — को संस्था की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पांडेय ने दोनों कर्मियों के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, समृद्ध और सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवांत वित्तीय प्रबंधन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।कार्यक्रम में श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सादर स्मरण किया।समारोह का विशेष आकर्षण रहा विशिष्ट अतिथियों द्वारा साझा किए गए अनुभव, जिनमें संस्था के प्रति उनका आत्मीय भाव और कृतज्ञता स्पष्ट रूप से झलकी। कार्यक्रम में कर्मचारियों के परिवारजन, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]