थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

संवाददाता रितेश शर्मा
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त गुड्डू कुमार उर्फ बड़कु पुत्र सीताराम भारती निवासी निमियाटाड़ थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष को एक अदद चोरी की मोटर साइकिल (बजाज प्लाटिना MP66ZE3907) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा दो नफर अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । उक्त के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-147/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
विवरण पूछताछ– गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि इस मोटर साइकिल का कोई कागजात नहीं है, इसे मैं और अंकित भारती पुत्र राम लल्लु भारती निवासी निमियाटाड़ थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र व रोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी निमियाटाड़ थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ने मिलकर 30/31.08.2024 की रात्रि में निमियाटाड़ बस्ती से चुराये थे। आज मैं और मेरे साथी मोटर साइकिल से कोटा होते हुए म0प्र0 की तरफ जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। मैं गाडी चला रहा था तथा अंकित भारती व रोहित भारती पीछे बैठे थे, जो आप लोगों को देखकर मौके से फरार हो गये।
वांछित अभियुक्तो का विवरण-
01- अंकित भारती पुत्र राम लल्लु भारती निवासी निमियाटाड़ थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
02- रोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी निमियाटाड़ थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः–
1- उ0नि0 दिनेश गौतम थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 सदाशिव राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 राजू राम, हे0का0 राजेश यादव, का0 पंकज कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
