थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

प्र0नि0 जलालपुर के कुशल नेतृत्व में थाना जलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चोरी के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों 1.सुभाष वेनवंशी पुत्र स्व0 कल्लू बनवासी निवासी ग्राम सेहमलपुर थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी व 01 बाल अपचारी को लहंगपुर बार्डर से बनारस के तरफ जाने वाले हाइवे से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सुभाष वेनवंशी पुत्र स्व0 कल्लू बनवासी निवासी ग्राम सेहमलपुर थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी।
2. बाल अपचारी निवासी ग्राम सहमलपुर थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी।
बरामदगी–
1.चावल बोरी सहित 18.880 किलो ग्राम , 2.अरहर की दाल 03.90 किग्रा , 3.घड़ी सर्फ एक किलोग्राम पैकेट , 4.धनिया पाउडर (आरएल) एक पैकेट 500 ग्राम , 5.सरसो तेल प्लास्टिक के डिब्बे में एक किग्रा (सलोनी) , 6.हल्दी पाउडर (आरएल 500 ग्राम पैकेट में) , 7.नमक 900 ग्राम मय डब्बा सहित , 8.पचफोरन 200 ग्राम (एक प्लास्टिक के पन्नी में) , 9.3एक अदद कलछुल स्टील , 10.एक अदद छनौटा स्टील , 11.एक अदद चाकू सब्जी काटने वाली , 12.माचिस 09 अदद
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 297/25 धारा 303(2) BNS व बढोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. S.I. राकेश कुमार सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।
2. हे0का0 बबूल यादव थाना जलालपुर जौनपुर।
3. हे0का0 राबिन यादव थाना जलालपुर जौनपुर।
