क्यों होंगे इस बार 10 दिन के नवरात्र?

नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है, जो मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की उपासना को समर्पित होता है। आइए जानते है की इस साल शारदीय नवरात्रि कितने दिनों तक होंगें।
आपको बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से होगी और समापन 2 अक्टूबर 2025 को दशहरे के साथ होगा।
क्यों होंगे इस बार 10 दिन के नवरात्र?
आमतौर पर नवरात्र 9 दिनों तक चलते हैं, लेकिन इस बार पंचांग की गणना के अनुसार तिथियों में बदलाव हो रहा है। दरअसल, तृतीया तिथि लगातार दो दिन यानी 24 और 25 सितंबर को पड़ रही है, जिसके कारण नवरात्र का एक दिन और बढ़ जाएगा। यही वजह है कि इस बार नवरात्र कुल 10 दिनों के होंगे। इस क्रम में महानवमी की पूजा 1 अक्टूबर को (10वें दिन) की जाएगी और इसके अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को 11वें दिन विजयादशमी (दशहरा) मनाई जाएगी।
घटस्थापना और शुभ मुहूर्त
नवरात्र की शुरुआत प्रतिपदा तिथि से होती है, और इस दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) का विशेष महत्व है।
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ – 21 सितंबर, रात 1:24 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 सितंबर, रात 2:55 बजे
इस दिन के खास योग
सुबह से हस्त नक्षत्र रहेगा (11:55 बजे के बाद और अधिक शुभ होगा)।
साथ ही शुक्ल योग भी रहेगा, जिसे बहुत शुभ माना जाता है।
घटस्थापना के शुभ मुहूर्त
अमृत मुहूर्त : सुबह 6:19 से 7:49 बजे तक
शुभ मुहूर्त : सुबह 9:14 से 10:49 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:55 से 12:43 बजे तक
शारदीय नवरात्र 2025 की तिथियां
22 सितंबर – प्रतिपदा
23 सितंबर – द्वितीया
24 सितंबर – तृतीया
25 सितंबर – तृतीया
26 सितंबर – चतुर्थी
27 सितंबर – पंचमी
28 सितंबर – षष्ठी
29 सितंबर – सप्तमी
30 सितंबर – अष्टमी
01 अक्टूबर – नवमी
02 अक्टूबर – दशहरा (विजयादशमी)
