पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय चुर्क पर किया गया मीटिंग, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय चुर्क पर किया गया मीटिंग, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

आज दिनांक 28.08.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा पुलिस कार्यालय, चुर्क जनपद सोनभद्र में मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें साइबर थाना, मानव तस्कर रोधी इकाई, साइबर सेल तथा क्राइम ब्रांच प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराधों में बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को जागरूक करने तथा त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मानव तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने, संबंधित ग्रामों व क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने पर बल दिया गया। क्राइम थाने के अधिकारियों से गंभीर अपराधों के शीघ्र निस्तारण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्ययोजना बनाने को कहा गया। मीटिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री सदानन्द राय, प्रभारी निरीक्षक मानव तस्कर रोधी व साइबर सेल श्री हरेन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच श्री राजेश कुमार यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि “जनविश्वास की स्थापना हेतु पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का कर्तव्य है।”*
