सोनभद्र: खबर का दिखा असर, आजादी के 78 वर्ष बाद बेलहत्थी वासियों की, बिजली की जगी आस
सोनभद्र: खबर का दिखा असर, आजादी के 78 वर्ष बाद बेलहत्थी वासियों की, बिजली की जगी आस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र! म्योरपुर विकासखंड क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के रहवासी आजादी के 78 साल बाद से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे थे। कितनी सरकारे आई गई परंतु यहां के ग्रामीणों की किसी ने सुधि नहीं ली। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युतीकरण की मांग किया था। जिसमें कोड़री,कोड़रा,

टेढ़ीवा,जोगीडीह,सजवहा,बेलगुड़ी,रजनी,बड़वान ,झरीवा , लालीमाटी,खरछनवा,आमी, आदि टोले के ग्रामीण आदिवासी ढीबरी युग में जिने को मजबूर हैं। जिसकी खबर 14 जुलाई 2025 को नेशनल सोनभद्र टाइम्स ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको संज्ञान में लेकर बिजली विभाग ने रानीताली स्टेट हाईवे से कोड़रा पंचायत भवन तक विद्युत पोल गाड़कर तार बिछाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिससे कोड़रा वासियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। वही रंगीलाल खरवार,रामबरन खरवार ने बताया कि हमारे गांव में बिजली आ जाने से काफी

समस्याएं हल हो जाएंगे। जंगली जानवरों से छुटकारा मिलेगा, ढीवरी से हटकर बच्चे बिजली की रोशनी में पढ़ सकेंगे। बिजली हो जाने से छोटी मोटी मोटर डालकर सब्जी की खेती भी कर लेंगे। वही भगवान दास खरवार ने बताया कि आजादी के 78 वर्ष बाद बिजली की समस्या की आस पूरी होने की उम्मीद जगी है। देखिए कब तक बिजली विभाग हमारे गांव को रोशन कर पाता है। तार बिछाने के कार्य को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की बहुत जल्द कोड़रा क्षेत्र जगमग होने की ओर अग्रसर है। वही ग्रामीणों ने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार की भूरि भूरि प्रशंसा कर बधाई दिए।
ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक संपूर्ण गांव बेलहत्थी के 17 टोलों में विद्युतीकरण नहीं हो जाता। उन्होंने नेशनल सोनभद्र टाइम्स टीम को बताया। अगर जनता ने इस बार पुनः मौका दिया तो संपूर्ण गांव का चौमुखी विकास कर प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना सहज बिजली हर घर योजना के अंतर्गत हर घर को रोशन करने का काम करूंगी।
