श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों, नगर एवं ग्राम प्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति (पीस कमेटी) की की गई बैठक
श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों, नगर एवं ग्राम प्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति (पीस कमेटी) की की गई बैठक-

आज दिनांक 23.08.2025 को कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई, बैठक में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, नगर एवं ग्राम प्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के गुरुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य

नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा त्यौहारों के दौरान शान्ति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई, साथ ही आपसी भाईचारा तथा अफवाहों से दूर रहने एवं सतर्क रहने की बात कही गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सोशल मीडिया सेल
जनपद-जौनपुर
