दिनांक 18.08.25 दिन सोमवार को संस्कृति बोध अभियान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया
दिनांक 18.08.25 दिन सोमवार को संस्कृति बोध अभियान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया

रविंद्र सिंह क्राइम संपादक
एन सी एल ककरी परियोजना सोनभद्र के आवासीय परिसर में स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कालेज में आज दिनांक 18.08.25 दिन सोमवार को संस्कृति बोध अभियान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में काशी संभाग के संभाग निरीक्षक श्री गोपाल तिवारी जी विशिष्ट अतिथि सोनभद्र विभाग के विभाग संचालक श्री पुनीत लाल जी कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री जे पी तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्री लालसा राम जी सम्मानित सदस्य श्री हेमन्त उपाध्याय जी एवं सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं अभिभावकवृंद उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि महानुभावों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार द्विवेदी जी ने कराया और संस्कृति बोध अभियान कार्यक्रम की प्रस्तावना रखीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं काशी संभाग के संभाग निरीक्षक श्री गोपाल तिवारी जी ने अपनी संस्कृति और सभ्यता पर विस्तृत विचार व्यक्त किए। विभाग संचालक श्री पुनीत लाल जी ने भी अपने उद्बोधन में कुटुम्ब प्रबोधन से लेकर भारतीय रहने सहन और परिवार भाव का उल्लेख किया।मा0प्रबंधक श्री जे पी तिवारी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री लालसा राम जी ने आए हुए अतिथि महानुभावों, अभिभावकों एवं मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया।
