पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय के निर्देशन में 48वीं आईआर वाहिनी का एफ दल, जो पोस्ट सिलहट (थाना माची, जनपद सोनभद्र) में व्यवस्थापित है, द्वारा एंबुश एवं चान्स एनकाउंटर की तैयारी का डेमोंस्ट्रेशन किया गया

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय के निर्देशन में 48वीं आईआर वाहिनी का एफ दल, जो पोस्ट सिलहट (थाना माची, जनपद सोनभद्र) में व्यवस्थापित है, द्वारा एंबुश एवं चान्स एनकाउंटर की तैयारी का डेमोंस्ट्रेशन किया गया।

डेमो के दौरान यह प्रदर्शित किया गया कि सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल किस प्रकार सूत्र का सत्यापन कर कार्यवाही करता है। घटनास्थल पर पहुँचकर एरिया की कॉर्डनिंग, चैलेंज की कार्यवाही तथा संदिग्ध/आतंकी पर नियंत्रण की प्रक्रिया अपनाई जाती है। आत्मघाती हमले की आशंका की स्थिति में मृतकों/घायलों की तलाशी सावधानीपूर्वक (पैर में रस्सी बाँधकर/हुकिंग से हिलाकर) ली जाती है।
बरामद शस्त्र/कारतूस अथवा अन्य सामान को दस्ताने/कपड़े से उठाकर सुरक्षित किया जाता है। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल अस्पताल भेजा जाता है। शेष कार्यवाही जैसे फॉरेंसिक टीम की जाँच, मजिस्ट्रेटीय जांच, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी एवं विधिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

*इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को आकस्मिक परिस्थितियों में व्यवस्थित, सुरक्षित एवं पेशेवर ढंग से कार्यवाही करने के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे भविष्य में किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कुशलता से किया जा सके।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]