स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज
राज्यमंत्री ने बच्चों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोज
सिंगरौली 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिंगरौली जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय विन्ध्यनगर में आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह ने बच्चों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन किया। साथ ही सीधी सिंगरौली कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्र, विधायक सिंगरौली श्री राम निवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य जन प्रतिनिधि अधिकारी एवं संबंधित विद्यालय के छात्र छात्राओ ने रूचिकर मध्यान भोजन किया।
