थाना पिपरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-165/2025 से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना पिपरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-165/2025 से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्वेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2025 धारा 69, 115(2), 333, 351(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कश्यप पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड नं0-03 तुर्रा, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 15.08.2025 को समय 04.45 बजे हनुमान मन्दिर तिराहा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारशुदा वांछित अभियुक्त–
संदीप कश्यप पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड नं0-03 पिपरी थाने के पास तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- प्र0 नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2- हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
