आज एनसीएल खड़िया परियोजना में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया…..

रविंद्र सिंह क्राइम संपादक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री के.डी जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं ध्वजा रोहण कर किया गया। परियोजना अधिकारी आर के अवस्थी द्वारा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का संदेश वाचन किया गया |तत्पश्चात कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान खड़िया क्षेत्र प्रतिभावान कर्मियों व संविदा कामगारों को महाप्रबंधक खड़िया क्षेत्र द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में खड़िया क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष, जेसीसी सदस्य एवं श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यालय में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी व महिला कर्मी तथा सुरक्षा विभाग के जवान मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक खड़िया क्षेत्र द्वारा अपने आशीर्वचनों के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्री विवेक चतुर्वेदी स्टाफ अधिकारी(मानव संसाधन) खड़िया क्षेत्र द्वारा एवं मंच संचालन श्री राजकुमार प्रबन्धक(कार्मिक/प्रशासन) द्वारा किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]